पंजाब के पूर्व CM चन्नी ने किया डांस,VIDEO:पंजाबी कलाकार नूरजोरा की बोलियों पर पत्नी संग डांस किया, भतीजी की शादी थी

पंजाब में कांग्रेस की सरकार के दौरान सीएम रहे जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी अक्सर अपने स्वभाव की वजह से चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे सीएम रहते वक्त पीयू में भांगड़ा करने की चर्चा हो, या फिर आम लोगों के साथ बैठकर ताश खेलना हो। चन्नी अपने इस स्वभाव को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब चन्नी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में बोलियों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते शनिवार को सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की भतीजी की शादी के दौरान स्टेज कलाकार नूरजोरा प्रोग्राम करने के लिए आए थे। इस दौरान कलाकार नूरजोरा ने बोली (पंजाबी लोक कहावतें) गाई और सांसद चन्नी को नाचने के लिए आगे बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक बोली गाई और सांसद चन्नी को हाथ पकड़ कर नचाया। सांसद चन्नी के साथ उनकी पत्नी भी नाचती नजर आईं। कपूरथला में यूनिवर्सिटी में चन्नी ने सीएम रहते हुए किया था डांस पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) कपूरथला में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान भांगड़ा करने आए युवकों के साथ भांगड़ा किया था। स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ चन्नी पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा करते हुए लुड्डी और धमाल करते नजर आए थे। इसके बाद चरणजीत सिंह ने सभी युवाओं को गले लगाया था। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे। कांग्रेस ने कैप्टन को हटाकर चन्नी को बनाया था मुख्यमंत्री बता दें कि, पूर्व सीएम चन्नी से बीते दिन आदमपुर से विधायक सुरिंदर सिंह कोटली द्वारा साडा चन्नी जालंधर का केक कटवाया गया था। जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। जिससे चौधरी परिवार काफी नाराज चल रहा है। कांग्रेस ने साल 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को CM बनाया था। 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चन्नी को अपना CM चेहरा भी घोषित किया, लेकिन चन्री सरकार रिपीट नहीं करवा पाए। 2023 में जालंधर से कांग्रेस के तत्कालीन सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी चन्नी को उम्मीदवार बनाने की चर्चाएं चली थीं। मगर सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी को टिकट दी गई थी। जिन्हें कांग्रेस से आप में गए सुशील कुमार रिंकू ने हरा दिया। जालंधर लोकसभा सीट रिजर्व है और यहां दलित कम्युनिटी के वोट सबसे ज्यादा हैं। चन्नी भी दलित समाज से ही ताल्लुक रखते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *