पंजाब के सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम स्थापित:सरकार ने 4.21 करोड़ जारी किए, निजी संस्थाओं के सहयोग से किए चालू

पंजाब के सभी जिलों में राज्य सरकार की तरफ से ओल्ड ऐज होम स्थापित किए गए हैं। साल द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के 15 वृद्ध आश्रमों को 4.21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है। यह दावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को किया है। गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से इन वृद्ध आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि कई जगह इमारतों को बनाने का काम चल रहा है। बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं । उनकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनके जीवन को सुखद और समृद्ध बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इन जिलों को यह राशि की गई जारी सरकार के मुताबिक इस दौरान अमृतसर को 37.68 लाख रुपए, बठिंडा को 28.54 लाख रुपए, फाजिल्का को 28.54 लाख रुपए, लुधियाना को 70.41 लाख रुपए, मालेरकोटला को 22.47 लाख रुपए, मोगा को 28.54 लाख रुपए, पठानकोट को 28.79 लाख रुपयए, पटियाला को 17.77 लाख रुपये, रोपड़ को 30.80 लाख रुपए, संगरूर को 58.49 लाख रुपए, तरनतारन को 21.55 लाख रुपए, फरीदकोट को 22.02 लाख रुपये और फिरोजपुर को 26.37 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है।मानसा और बरनाला में बन रहे नए ओल एज होमकैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा बरनाला और मानसा जिलों में 75 बुजुर्गों की क्षमता वाले वृद्ध आश्रमों का निर्माण किया जा रहा है। ये आश्रम 17.34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं, जो जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। इन नए वृद्ध आश्रमों में बुजुर्गों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा।डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *