पंजाब के 6 जिलों में तापमान 28 डिग्री के पार:48 घंटों में 4 डिग्री तक बढ़ेगी तापमान; 12मार्च से बारिश के आसार

पंजाब में खिली धूप के बाद तापमान में बढ़ौतरी जारी है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 15 डिग्री से अधिक का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में राज्य का तापमान 30 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। लेकिन, इसके बाद राज्य में बारिश के आसार भी बन रहे हैं। जिस अनुसार 12 मार्च के बाद राज्य के कुछ हिससों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 1.2°C की वृद्धि हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 2°C अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2°C दर्ज किया गया, जो अबोहर में रहा। आज भी पंजाब के हालात ऐसे ही रहने वाले हैं। अनुमान है कि तापमान में वृद्धि के साथ ही तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। 6 जिलों का तापमान 28°C के पार हुआ पंजाब के 6 जिले ऐसे हैं, जहां का तापमान 28°C के पार हो रहा है। शनिवार शाम पटियाला में तापमान 28.6°C, बठिंडा में 29°C, फतेहगढ़ साहिब में 28.2°C, अबोहर में 30.2°C, फिरोजपुर में 29.2°C, रूपनगर में 28.9 °C और मोहाली में 28°C तापमान दर्ज किया गया है। 15 मार्च तक बारिश के बने आसार मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर पहाड़ी इलाकों में रहेगा। यहां आज से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। मैदानी इलाकों में इसका असर 12 मार्च से देखने को मिलेगा। 12 से लेकर 15 मार्च तक पंजाब में बारिश के आसार बने हैं। वहीं, हरियाणा में 14-15 मार्च को बारिश के असार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 9 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 12 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 14 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *