पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक:नशा विरोधी युद्ध और औद्योगिक क्रांति पर हो सकते हैं बड़े फैसले

पंजाब सरकार आज शनिवार एक अहम कैबिनेट बैठक आयोजित करने जा रही है, जिसमें राज्य की सुरक्षा, औद्योगिक विकास और नशा विरोधी अभियान से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में जेल विभाग, उद्योग, और ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, जेल विभाग में प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। बीते समय में जेलों के भीतर बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और मोबाइल फोन, ड्रग्स की बरामदगी को देखते हुए कैबिनेट सख्त कदमों पर विचार कर सकती है। वहीं, ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान को और तेज करने की योजना भी एजेंडे में शामिल है। सरकार द्वारा ड्रग्स के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण विभाग के समन्वय से एक नई कार्ययोजना लाने की उम्मीद है। पंजाब उद्योग क्रांति पर होगा फैसला बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही ‘पंजाब उद्योग क्रांति’ को गति देने के लिए निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने, औद्योगिक नीति में संशोधन, और नए रोजगार अवसरों के निर्माण पर जोर दिया जा सकता है। एमएसएमई सेक्टर और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा भी संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *