लुधियाना में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले डीएसपी दलजीत सिंह का निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। किडनी फेल होने के कारण उनका नियमित डायलिसिस किया जा रहा था। सोमवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले लगभग एक वर्ष से मेडिकल छुट्टी पर थे। डीएसपी दलजीत सिंह लुधियाना देहाती पुलिस में एंटी नारकोटिक विंग में तैनात थे। बीमारी के चलते वह अवकाश पर थे, लेकिन इससे पहले उन्होंने लंबे समय तक इस विंग में सेवाएं दीं और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते रहे। (पढ़ें पूरी खबर)


