चंडीगढ़ के मौली जागरा के विकास नगर में सैलून संचालक पर कुछ युवकों द्वारा तलवारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले का विडियो भी सामने आया है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद गुफरान ने बताया कि उसका विकास नगर में सैलून है। साल 2025 में दिवाली पर भी इन युवकों ने उस पर हमला किया था, जिन्होंने अब फिर हमला किया है। वीरवार की शाम विकास नगर इलाके में 10 से 15 युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर तेजधार हथियारों और तलवारों से लैस थे। उन्होंने गुफरान के दोनों हाथों पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। दोनों हाथों की हथेलियां तलवार के वार से कट गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…


