पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें:RSS प्रमुख मोहन भागवत 2 दिन के लिए पंजाब आ रहे, पूर्व सैनिकों से बात करेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 फरवरी से दो दिवसीय पंजाब प्रवास पर रहेंगे। यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे देशव्यापी प्रवास अभियान के तहत होगा। इस दौरान वह विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 25 को डॉ. भागवत पठानकोट पहुंचेंगे, जहां वह सुबह सवा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व सैन्य अफसरों को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक वह पठानकोट जिला युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। संघ के प्रांत संघचालक इकबाल सिंह ने बताया कि 26 को मोहन भागवत लुधियाना में आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें कई फील्ड के लोग मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *