पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के अधिकतर जिलों में ठंडी हवाओं के ठंडक बनी हुई है। लेकिन दोपहर के समय खिलने वाला सूरज हल्की राहत दे रहा है। पंजाब में शुक्रवार न्यूनतम तापमान संगरूर में दर्ज किया गया, जो 1.1 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पंजाब के 7 जिलों में होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां शीत लहर के अलावा पाला गिरने की संभावनाएं बनी हुई हैं। इसी तरह अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 16 से राहत मिलने के आसार पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण है। बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में लगातार तापमान गिरा। लेकिन अब तापमान सामान्य स्थिति में पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 दिसंबर से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। सुबह के समय की ठिठुरन कुछ कम होगी। लेकिन इसी बीच पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। जिसके चलते आने वाला एक सप्ताह शुष्क रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों की स्थिति चंडीगढ़- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


