पंजाब-चंडीगढ़ में पूरा सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा:ठंड अब खत्म, फरवरी में 97% कम बारिश, तापमान सामान्य से अधिक

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड लगभग खत्म हो गई है। सुबह-शाम थोड़ी सर्दी जरूर होती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी जैसा मौसम बन गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अब अगले 7 दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि दिन में पहाड़ों से हवाएं चलेंगी।
गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान 28.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। हालांकि इस महीने सामान्य से 97% कम बारिश हुई है। तीन जिलों को छोड़कर सभी में कम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवाएं चलेंगी। दिन में तापमान बढ़ेगा। हालांकि पूरे दिन मौसम साफ रहा, लेकिन अमृतसर में घना कोहरा दर्ज किया गया। दृश्यता 500 मीटर से कम रह गई थी। हालांकि इस महीने अभी तक बारिश की संभावना नहीं है। अब तक केवल 0.6 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य (20.1 एमएम) की तुलना में 97% कम है। अधिकांश जिलों में इस दौरान बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई या बहुत ही मामूली रही है। फतेहगढ़ साहिब में सामान्य से 90% अधिक बारिश हुई है। गुरदासपुर में सामान्य से 49% अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि मुक्तसर में (88%) कम हुई। वहीं, फिरोजपुर (86%), फाजिल्का (86%) और बठिंडा (80%) जैसे जिलों में बारिश में बहुत बड़ी कमी देखी गई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *