पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन के समय तेज धूप पड़ रही है। मौसम भी ड्राई है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री अधिक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 29.1 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दो मार्च तक मौसम ड्राई बना रहेगा। तीन जिलों में धुंध की वजह से लोग परेशान मौसम विभाग के अनुसार भले ही मौसम साफ हो गया है, लेकिन शहर के कई इलाकों के साथ-साथ मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र में अभी भी धुंध पड़ रही है। इस वजह से हादसे भी हो रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार को अमृतसर, पटियाला और आदमपुर में घनी धुंध दर्ज की गई। इस दौरान अमृतसर में दृश्यता शून्य और पटियाला में 20 मीटर दर्ज की गई। इस वजह से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं,अधिकतम तापमान में अगले 4 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को बदलते तापमान को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।


