पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर धुंध पड़ सकती है। हालांकि दिन में सूरज निकलेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक 27 फरवरी तक मौसम साफ है। किसी भी तरह का कोई अलर्ट भी नहीं है। आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि गत 24 घंटे में तापमान एक डिग्री तक गिरा है। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री भाखड़ा डैम पर दर्ज किया गया है। पटियाला में कोहरा, दृश्ता रही कम पंजाब और चंडीगढ़ में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है। लेकिन सुबह-शाम ठंड महसूस की जा सकती है। पिछले तीन-चार दिनों से एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी है। शनिवार को पटियाला व मोहाली के एरिया में सुबह दस बजे तक कोहरा दर्ज किया गया। दृश्यता काफी कम रह गई थी। पटियाला में धुंध की वजह से दृश्यता 70 मीटर दर्ज की गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, अंबाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आकाश साफ रहेगा। लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री से 13.7 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इस वजह से बन रही है धुंध की दिक्कत फरवरी में अचानक धुंध छाने के मुख्य कारण तापमान का उतार-चढ़ाव और नमी हैं। इस महीने में दिन गर्म होने लगते हैं, जिससे वाष्पीकरण बढ़ता है, लेकिन रातें अब भी ठंडी होती हैं। जब रात में तापमान तेजी से गिरता है, तो हवा की नमी ओस की बूंदों में बदलकर धुंध का रूप ले लेती है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं भेजती है। यदि हवा की गति धीमी हो और प्रदूषण (धुआं-धूल) अधिक हो, तो यह धुंध और भी घनी और गहरी हो जाती है, जिसे ‘स्मॉग’ कहते हैं। अधिकतम तापमान दो से 4 डिग्री बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होगी।


