पंजाब-चंडीगढ़ में 13 मार्च तक मौसम ड्राई:तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक, बारिश की संभावना नहीं, फरीदकोट में 33 डिग्री दर्ज

जाब और चंडीगढ़ में 13 मार्च तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में मामूली गिरावट 0.3 डिग्री की हुई है। लेकिन अभी यह सामान्य तापमान से 5.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह भी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। बठिंडा में 14.0°C दर्ज किया गया। पुराना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ा हालांकि पंजाब समेत उत्तर भारत के मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बना हवा का घुमाव अब हरियाणा और आसपास के इलाकों तक पहुंच गया है। वहीं ऊपरी आसमान में तेज़ पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं, जो मौसम को प्रभावित कर रही हैं। पश्चिम से आने वाला पुराना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर पड़ गया है और आगे निकल गया है। लेकिन 9 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी इलाकों में असर दिखा सकता है। इस सिस्टम के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। आसमान में बादल बढ़ सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि यह साफ नहीं है। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट और हवा में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। पांच दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *