पंजाब पुलिस कल (9 फरवरी) सुबह 8 बजे से ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करेगी। यह ऑपरेशन 72 घंटे तक चलेगा। सीनियर अधिकारियों को जिले अलॉट किए गए हैं। 12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में उतरेंगे। डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो सरेंडर करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य पंजाब को गैंगस्टर व क्राइम फ्री करना है। जो गैंगस्टर बाहर बैठे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए प्रोसेस केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू हो गया। सीनियर अधिकारी, जो इंचार्ज हैं, उनकी अकाउंटेबिलिटी और रिस्पॉन्सिबिलिटी तय की जाएगी। वे फील्ड में जाकर काम करेंगे। इसके बाद परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन किया जाएगा। एसएसपी की परफॉर्मेंस का भी मूल्यांकन होगा, और उनके अधीन कार्यरत स्टाफ की परफॉर्मेंस भी चेक की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन प्रहार का फेज-1 20 जनवरी से शुरू हुआ था। इस दौरान 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 2,973 प्रिवेंटिव डिटेंशन हुईं। 5,413 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। डीजीपी ने कहा कि 7000 हथियारों के लाइसेंस कैंसिल किए जाएंगे। हाई लेवल मीटिंग में स्ट्रेटजी बनी डीजीपी ने कहा कि जो भी क्राइम पंजाब में करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसको लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी मौजूद रहे, जिन्हें जिले अलॉट किए गए हैं। वह फील्ड में मौजूद रहेंगे। 12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में उतरेंगे उन्होंने कहा कि वांटेड क्रिमिनल को लेकर यह ऑपरेशन है। इनकी लिस्ट बनाई गई है। ऑपरेशन के दौरान 12 हजार पुलिस कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। इनकी दो हजार टीमें बनाई गई हैं। फील्ड ऑपरेशन के लिए हिदायत दी गई है कि मुख्य क्राइम पर एसएसपी समेत सीनियर अधिकारी खुद विजिट करेंगे। मुलाजिमों की कमी को पूरा करने के लिए नॉन कोर ड्यूटी स्टाफ को हटाकर थानों और फिल्ड में लगाया जाएगा। थानों में तैनात मुलाजिमों को वॉकी टॉकी सिस्टम दिए जा रहे हैं। वॉकी टॉकी के लिए भी पॉलिसी तैयारी की गई है। सभी थाने जिला कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे डीजीपी ने बताया कि हमने वायरलेस सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की है। यह सुनिश्चित किया है कि थानों में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के पास वॉकी-टॉकी सिस्टम उपलब्ध हो। सभी थाने जिला कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। किसी भी घटना के बाद उस पर त्वरित एक्शन प्लान बनेगा। जिला कंट्रोल रूम में डिजिटल बोर्ड पर डिसप्ले होगा कि कौन-सा इलाका सील करना है या पूरे जिले को सील करना है। इसके बाद तुरंत बाद पीसीआर व मुलाजिम पहुंचे। ऑपरेशन को लेकर डीजीपी ने सवालों के ये जवाब दिए सवाल – गोल्डी बराड़ ने मोहाली में हत्या करवाने के बाद धमकी दी कि हमें पता है किन पुलिसवालों के बच्चे विदेश में कहां रहते हैं। उन पर एक्शन करेंगे। इसको कैसे देखते हैं?
जवाब – किसी भी क्रिमिनल को ग्लोरिफाई नहीं होने दिया जाएगा। क्रिमिनल को क्रिमिनल की तरह ही लिया जाएगा। हम उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएंगे। सवाल – पिछली बार जब ऑपरेशन प्रहार चला था तो एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई थी कि इसमें एक लाख युवा मारे जाएंगे। यह दावा कितना सही था?
जवाब – यह बिल्कुल गलत कैंपेन था। मुझे लोगों से फीडबैक आया कि प्रहार एक अच्छा ऑपरेशन रहा। इस ऑपरेशन को डिरेल करने की कोशिश की गई। हमने ऐसी पोस्ट डालने वालों पर एक्शन किया है। मैं लोगों से अपील करूंगा कि इन अफवाहों में न आएं। वहीं, जो यूथ भटक गया था, अगर सरेंडर करना चाहता है, तो सरेंडर करें। हमारा एटीट्यूड पॉजिटिव रहेगा। सवाल – जो गैंगस्टर विदेश में बैठकर फिरौतियां ले रहे हैं, उनकी प्रॉपर्टी की जांच होगी?
जवाब – आपका सुझाव बढ़िया है। हम इस पर काम कर रहे हैं। लीगल तरीके से थोड़ा टाइम लगेगा, लेकिन कार्रवाई करेंगे। सवाल – जो विदेश से गैंगस्टर लाने के लिए एक स्पेशल सेल बनाई थी, उसने क्या एक्शन किया?
जवाब – उस मामले में 38 गैंगस्टरों के खिलाफ पत्राचार शुरू हो गया है। केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है। सवाल – ऑपरेशन सिंदूर के बाद आपने बताया था कि ड्रोन से हथियारों की तस्करी 400 प्रतिशत बढ़ी है। अब गैंगस्टरों के पास हथियार न जाएं, इसके लिए क्या प्लान है?
जवाब – जब गैंगस्टर पकड़े जाते हैं, तो उनसे पूछताछ की जाती है। कई बार फोन संपर्क मिलते हैं, तो हम उनकी पूरी पड़ताल करते हैं। सवाल – गैंगस्टरों को खत्म करना कितना मुश्किल हो गया है? सुखबीर बादल सीधे हेडक्वार्टर में पहुंच गए। क्या यह इंटेलिजेंस की फेलियर है?
जवाब – देखिए, 2011 की जनगणना में पंजाब की जनसंख्या 2.77 करोड़ थी। अब यह 3.12 करोड़ तक जा चुकी है। इसके मुताबिक 12 से 13 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। क्राइम कभी बढ़ जाता है, कभी कम हो जाता है। पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि मर्डर में 8 फीसदी की कमी आई थी। किसी साल बढ़ जाते हैं। पंजाब में सालाना मर्डर 700 या पौने 700 के आसपास स्थिर है। किडनैपिंग 1000 या 1050 के करीब हैं। हीनियस क्राइम नहीं बढ़ा है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार, ISI और नार्को टेरर की प्रॉक्सी वॉर का हम मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पिछले साल 995 गैंगस्टर अरेस्ट किए गए थे। क्राइम के सोशल रीजन होते हैं। हमारी कोशिश है कि जो गुमराह हो गए हैं, उन्हें मेनस्ट्रीम में लाया जाए। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें: पंजाब में ऑपरेशन प्रहार, 72 घंटे में 6 एनकाउंटर: एक गैंगस्टर ढेर किया, 5 को लगी गोली; 3 हजार से ज्यादा गिरफ्तार पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि 72 घंटे चले ऑपरेशन प्रहार में 4871 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें से 3256 को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 80 भगोड़े अपराधी भी पकड़े गए। जबकि 25 एहतियाती गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान 69 हथियार, 6.5 किलो हेरोइन, 10.5 किलो अफीम, 5092 नशीली गोलियां, 72 किलो भुक्की और 2.69 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की। (पढ़ें पूरी खबर)


