पंजाब के जालंधर में बुधवार सुबह CIA स्टाफ और लॉरेंस के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। वडाला चौक के पास 2 बदमाशों को गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी किसी पुराने मामले में वांछित थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जालंधर में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने टीम पर छिपकर फायरिंग की। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं….


