पंजाब बजट मोमेंट्स:फुलकारी में लिपटी बजट कॉपी; वित्तमंत्री चीमा ने मां के पैर छुए; तीसरी बार बंदे गले का सूट पहना

लोकसभा हो या विधानसभा, बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा विधानसभा में 5वां बजट पेश कर रहे हैं। उनकी ड्रेस को लेकर देखें तो उन्हें बंद गला सूट काफी पसंद है। वित्तमंत्री चीमा ने 2 बजट कुर्ता पजामा और हाफ जेकेट पहनकर पेश किए। उसके बाद 2 बजट बंद गला सूट पहनकर पेश किए। अब आज आखिरी बजट भी वह इसी तरह का सूट पहनकर पेश करने वाले हैं। इतना इतना जरूर है कि उन्होंने अपनी पगड़ी और सूट के कलर को हर साल बदला है। दैनिक भास्कर के साथ आज दिनभर देखिए बजट से जुड़े बड़े मोमेंट्स… 1. बजट कॉपी पर फुलकारी का कवर चढ़ाया
पंजाब सरकार ने इस बजट को महिलाओं को डेडिकेट करने की तैयारी की है। इसी वजह से बजट की कॉपी पर फुलकारी का कवर चढ़ाया गया है। सरकार आज महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीने देने का ऐलान करने की तैयारी में है। इसके लिए बजट में फंड का प्रबंध किया जाएगा। 2. मां का आशीर्वाद, विधानसभा में परिवार के साथ
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पहले मां मनजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सरकारी कोठी से परिवार के साथ बजट पेश करने के लिए बाहर निकले। इस दौरान वह बजट की कॉपी दिखाते हुए नजर आए। वित्तमंत्री के 5 बजट, 5 ड्रेस के बारे में जानिए… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *