पंजाब में आज अलर्ट नहीं:तापमान में 1.8°C की बढ़ोतरी, औसतन सामान्य से नीचे; अगले पांच दिन बारिश की संभावनाएं बनीं

पंजाब में आज भी मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश के आसार बने हुए हैं। कल, सोमवार से दोबारा से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, बीते दिन कुछ जिलों में ही बारिश देखने को मिली, जिसके चलते अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 1.7°C कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.5°C भाखड़ा डैम (रूपनगर) में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में 32.3°C , सामान्य से 1.7°C कम, लुधियाना में 32.2°C, पटियाला में 31.2°C, बठिंडा में 31.6°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं, होशियारपुर में 41.5 मिमी, रूपनगर में 13 मिमी, मोगा में 4 मिमी, लुधियाना में 0.4 मिमी, पटियाला में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 6 अगस्त तक मौसम की चेतावनी और बारिश पूर्वानुमान • 4 दिनों तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। • होशियारपुर, नवांशहर, गुरदासपुर, पठानकोट और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। • 4 और 5 अगस्त को भी कुछ जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट है। • अधिकांश जिलों में 25% से अधिक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। • उत्तर और पूर्वी पंजाब में अधिक बारिश संभावित है, जबकि दक्षिण-पश्चिम जिले ड्राई रह सकते हैं। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *