पंजाब में आज से घने कोहरे और सर्दी का अलर्ट:29 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं, गुरदासपुर में सबसे कम 5 डिग्री तापमान

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से लोगों को कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। रात और सुबह के समय घना कोहरा पड़ेगा। इस दौरान सूखी ठंड पड़ेगी। बारिश की किसी तरह की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर तक घने कोहरे का ऑरेंज और 29 दिसंबर तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो रही, जबकि फरीदकोट में 10 मीटर विजिबिलिटी थी। इसी तरह पटियाला, लुधियाना और गुरदासपुर में 50 मीटर तक विजिबिलिटी रही। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आनंदपुर में सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा
मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक अभी तक मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हुई है। इसी वजह से कोहरे और हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। पश्चिमी विक्षोभ, जो पहले हिमालयी क्षेत्रों में आए थे, अब जम्मू-कश्मीर से आगे बढ़ गए हैं। ऐसे में अब वहां क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना नहीं है। अब ठंडी हवाएं पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों की ओर चलेंगी। 27 दिसंबर से एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिससे वहां मौसम में बदलाव आने की संभावना है। आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, रूपनगर और मोहाली में हल्का कोहरा रहने की संभावना है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बहुत घना कोहरा छा सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश होने के आसार नहीं हैं। आने वाले सात दिन ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश नहीं होगी। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *