पंजाब में आधे घंटे में ढही अवैध पटाखा फैक्ट्री:वर्कर बोले-धमाके के बाद भगदड़ मची, बाहर निकलने को एक ही दरवाजा था; 5 की मौत

पंजाब में मुक्तसर के सिंघेवाला गांव में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग बठिंडा AIIMS में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। जब हादसा हुआ, फैक्ट्री में पटाखे बन रहे थे। तारों से निकली चिंगारी वहां रखे बारूद पर गिर गई। इसके बाद धमाके शुरू हो गए। उस समय फैक्ट्री के एक हिस्से में कर्मचारी काम कर रहे थे, जबकि दूसरे हिस्से में शिफ्ट खत्म होने के बाद कुछ कारीगर आराम कर रहे थे। धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गई। बाहर निकलने का एक ही मुख्य दरवाजा था, वहां भी धमाके हो रहे थे। इस कारण लोग अंदर ही फंस गए। कारीगर टिंकू बताते है- फैक्ट्री में धमाके के बाद जहां पर पटाखे बनाने थे, वो शेड से बना गोदाम मलबे में बदल गया। पटाखों में जैसे ही आग लगने पर धमाका हुआ, पास की बिल्डिंग का गोदाम की तरफ लगता हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। उनकी आंखों के सामने ही पलभर में पूरा एरिया मलबे में दब गया। शुक्रवार को दैनिक भास्कर जब इस फैक्ट्री पर पहुंचा तो यहां सिर्फ दो-तीन दीवारें ही नजर आईं। पूरी छत ढह चुकी थी। वहां राहत दल की ओर से बचाव कार्य जारी था, जो देर रात तक चलता रहा। यहां हादसा कैसे हुआ, कैसे लोगों ने अपनी जान बचाई और कौन इसके लिए जिम्मेदार? ऐसे ही कई सवालों के चौंकाने वाले जवाब चश्मदीदों टिंकू और अमित से मिले। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… फैक्ट्री के कारीगरों ने पूरी घटना सिलसिलेवार बताई… वर्करों के फैक्ट्री मालिक पर 2 आरोप…. तरसेम की फैक्ट्री, यूपी का है ठेकेदार
ग्रामीण जसपाल सिंह ने बताया कि यह फैक्ट्री सिंघेवाला के तरसेम सिंह की है। फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राजकुमार के अधीन होता था। ठेकेदार घटना के बाद से फरार है। घटनास्थल पर कार्सेर कंपनी के डिब्बों में तैयार पटाखे पड़े थे। दो शिफ्टों में काम करते थे 40 कर्मचारी
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, फैक्ट्री 2 मंजिला थी। पहली मंजिल पर कुछ कमरे बने हुए थे। फैक्ट्री में ही सभी वर्करों के रहने की व्यवस्था की गई थी। यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे। अधिकतर कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। सुखबीर बादल ने दिया मदद का आश्वासन
घायलों का हालचाल जानने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बठिंडा बादल एम्स पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सुखबीर बादल ने डॉक्टरों से कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। आश्वासन दिया कि घायलों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो घायलों के उपचार का खर्च वह खुद वहन करेंगे। ————————- ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत:मलबे में दबे 29 वर्कर निकाले, 40 काम करते थे; बारूद और केमिकल बरामद पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। 5 वर्करों की मौत हो गई। मलबे से 29 लोगों को निकाला गया है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को बठिंडा एम्स और बादल सिविल अस्पताल भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *