पंजाब में कल से बदलेगा मौसम:13-14 मार्च को बारिश का अलर्ट; तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक, बढ़ेगी गर्मी

पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, लेकिन उसका असर मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिल रहा। लेकिन 12 से 15 मार्च तक पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आपने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार बन रहे हैं। पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसत अधिकतम तापमान में 1.1°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 3.1°C अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.6°C भटिंडा में दर्ज किया गया। इसी तरह, औसत न्यूनतम तापमान में भी 5.2°C की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.3°C अधिक रहा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4°C बुध सिंह वाला मोगा में रिकॉर्ड किया गया। मुख्य शहरों का तापमान पश्चिमी विक्षोभ का असर 13-14 को 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। लेकिन इसका असर अभी सिर्फ पहाड़ी इलाकों में देखा जा रहा है। सुबह हिमाचल से सटे जिलों में हल्के बादल देखे गए थे, लेकिन दिन निकलने के साथ ही धूप भी खिली। इस नए पश्चिमी विक्षोभ का असर 12 मार्च के बाद मैदानी इलाकों में होगा। वहीं 13-14 मार्च को पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 13 को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 14 मार्च को पंजाब के 13 जिलों बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जानें आज का पंजाब के शहरों में तापमान का अनुमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 16 से 28 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 15 से 30 डिग्री के करीब रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 15 से 30 डिग्री के करीब रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 19 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 21 से 30 डिग्री के करीब रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *