पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 5 साथी गिरफ्तार:तरन तारन में पुलिस ने दबोचा, अमेरिकी मेड पिस्तौल सहित 4 हथियार बरामद

पंजाब में तरन तारन पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगनावपुरिया और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बाल के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे करीब 4 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। खास बात ये है कि उक्त हथियारों में एक वेपन 9 एमएम अमेरिकी मेड है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने टारगेट किलिंग करनी थी। मगर उससे पहले पंजाब पुलिस की टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तरनतारन क्षेत्र में गिरोह द्वारा हाल ही में टारगेट किलिंग में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस के साथ लगी जानकारी के आधार पर मामले में आगे जांच की जा रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त एरिया में जग्गू के और कितने साथी एक्टिव हैं। कौन हैं जग्गू भगवनपुरिया दरअसल, जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर के भगवानपुर गांव का रहने वाला है। पैदा हुआ तो माता-पिता ने नाम दिया जसप्रीत सिंह। कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी, लेकिन उसका मन लगा जुर्म की दुनिया में। जसप्रीत सिंह बड़ा हुआ तो जुर्म की दुनिया से जुड़ गया और फिर अपना नाम बदलकर उसने जग्गू भगवानपुरिया रख लिया। अपने गांव के नाम भगवानपुर से अपना नाम जोड़कर गैंगस्टर की दुनिया में कदम रखा। गुरी नाम के पंजाब के ही एक गैंस्टर के साथ मिलकर उसने काम कर शुरू किया। छोटी-मोटी लूटपाट, मारपीट, वसूली जैसे कामों को करते हुए वो आगे बढ़ता गया। इसके बाद जग्गू ने पैसे लेकर हत्याएं करवानी शुरू की। जग्गू द्वारा इन वारदातों को अंजाम देने के बाद उसका तीसरा नाम सुपारी किलर पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *