पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य के करीब है, लेकिन गर्मी का असर तेज हो रहा है। अगले तीन दिन पंजाब में तापमान बढ़ता रहेगा। लेकिन, 17 मई से फिर राहत के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन पर राज्य का सर्वाधिक तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 39.9°C रहा, वहीं लुधियाना में 40.6°C और पटियाला में 40.4°C दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में भी तापमान 38°C से ऊपर रहा, जिससे लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं। बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने 17 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश हो सकती है। इस दिन नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में छिटपुट बारिश (25% से कम क्षेत्रों में) हो सकती है। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।