पंजाब में जंबो गैस सिलेंडर से राज्य स्तरीय शराब तस्करी का पहला केस, 74 पेटियां पकड़ीं

पुलिस की नजरों से बचाकर शराब तस्करी किए जाने का अनूठा मामला सामने आया है। पंजाब में पहली बार तस्करों ने बड़े पैमाने पर शराब की पेटियां छिपाने के लिए जंबो गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है। लुधियाना में स्पेशल सेल की टीम ने राज्य स्तरीय शराब तस्कर गिरोह के एक सदस्य को जब कैंटर नंबर GJ-39-T-1951 के साथ थाना लाडोवाल इलाके में स्पेशल नाकाबंदी के दौरान पकड़ा तो इस निराले ढंग का खुलासा हुआ। जानकारी अनुसार स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल की अगुवाई में 8 जनवरी को उक्त नाके पर रोका गया। जिसमें इंडेन कंपनी के 6 जंबो गैस सिलेंडर को काटकर रखीं गईं मैकडॉवेल्स नंबर-1 ओरिजिनल व्हिस्की की 74 पेटियां, पंजाब चीयर्स XXX रम की 31 पेटियां, पंजाब चीयर्स XXX रम के 17 पेटी पव्वे, 180 लीटर बिना मार्का की शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह निवासी गांव जातो का वेहड़ा, तहसील सेवड़ा, थाना बाखासर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। कंपनी के उत्पादों से फर्जीवाड़े पर सख्त विभागीय कार्रवाई करेंगे… पंजाब में इस तरह से गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कर शराब तस्करी का यह पहला मामला सामने आया है। यदि किसी मामले में अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर इंडेन के नकली सिलेंडर बनाने या अवैध गतिविधियों में उनका इस्तेमाल करता हैं, तो कंपनी की ओर से सख्त विभागीय कार्रवाई की जाती है। वहीं, यदि कोई अन्य व्यक्ति कंपनी के नाम या उत्पादों से फर्जीवाड़ा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो ऐसे मामलों में पुलिस को शिकायत दी जाती है। कड़ी कार्रवाई करेंगे। राजस्थान और गुजरात में पहले से आबकारी एक्ट के दो मामले हैं दर्ज पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही आबकारी एक्ट के तहत राजस्थान व गुजरात में 2-2 मामले दर्ज हैं। आरोपी ने कबूला कि सड़क पर गैस सिलेंडर ले जाना सामान्य गतिविधि माना जाता है ऐसे में पुलिस चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों पर संदेह कम रहता है। इसीलिए उसने इंडेन जैसे ब्रांड के जंबो गैस सिलेंडरों को चुना। ताकि बड़ी मात्रा में शराब आसानी से छिपा सके। हरियाणा और राजस्थान से खरीदकर महंगे राज्यों, विशेषकर पंजाब और ड्राई स्टेट गुजरात में सप्लाई करता था। प्रकाश ने बताया कि जब पुलिस चेकिंग करती तब वह कुछ गैस लीक कर देता। जिससे पुलिस आधी अधूरी चेकिंग करके उन्हें जाने देती थी। इस काम में उसके ओर भी साथी है। वह सिर्फ ड्राइवर है। जोकि डिलीवरी करता है। असली मालिक कोई ओर है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अर्जुन सिंह, रीजनल सेल्स मैनेजर, इंडियन गैस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *