पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे:रोपड़ में 16 एमएम, अमृतसर-लुधियाना भी हुई बारिश; आज आंधी-तूफान व तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में आज भी आंधी-तूफान व बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। जिसके बाद पारे में हल्का बदलाव देखने को मिली, लेकिन तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6°C दर्ज किया गया। मौसम में ये बदलाव एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण देखने को मिल रहा है। रविवार पूरा दिन कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद अमृतसर में तापमान 32.9°C, लुधियाना 32.3°C, पटियाला 36.4°C, फरीदकोट 32.2°C, होशियारपुर 35.7°C, नुरमहल (जालंधर) 35.6°C और मोहाली 35.4°C दर्ज किया गया। पंजाब के कई जिलों में बरसे बादल पंजाब के कई जिलों में शनिवार बारिश भी देखने को मिली। रोपड़ में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अमृतसर में 5.0 मिमी, लुधियाना में 1.0 मिमी, पठानकोट में 4.0 मिमी बारिश हुई है। 8 मई तक मौसम की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 5 मई को हिमाचल से सटे जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा में बारिश व तूफान का ओरेंज अलर्ट है। जबकि अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 मई तक कई जिलों में बारिश व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के प्रमुख जिलों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *