पंजाब में धान की सीधी बिजाई पर मिलेंगे 1500:कृषि मंत्री खुड्डियां ने विकसित कृषि अभियान की शुरुआत, धान का MSP 3000 करने की मांग

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने फतेहगढ़ साहिब में विकसित कृषि अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में चलेगा। इसके तहत रोजाना तीन गांवों में विशेष टीमें किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक सिखाएंगी। मंत्री गुरमीत सिंह ने घोषणा की कि धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सरकार ने इसके लिए 2200 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। यह कदम पराली जलाने की समस्या को रोकने और पर्यावरण की रक्षा के लिए उठाया गया है। किसानों को बीज पर मिलेगी सब्सिडी खुड्डियां ने बताया कि सरकार किसानों को बीजों पर सब्सिडी दे रही है। साथ ही भूजल स्तर को बचाने के लिए नहरी पानी की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र से मांग की कि किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कम से कम 3000 रुपए प्रति क्विंटल मिलना चाहिए, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *