पंजाब में नाके पर ASI-होमगार्ड की गोली मार हत्या:दीनानगर में अज्ञात हमलावरों ने किए फायर, फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी

पंजाब के सरहदी इलाके दीनानगर के पास स्थित थाना दोरांगला के गांव आदियाँ में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI और होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गांव आदियां के पास बने एक पुलिस नाके पर हुई। स्थानीय ग्रामीणों को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने नाके पर जवानों के शव देखे। मृतकों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हमला देर रात हुआ और हमलावरों ने जवानों को संभलने का मौका नहीं दिया। सरहदी इलाका होने के कारण यहाँ सुरक्षा व्यवस्था आमतौर पर कड़ी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *