पंजाब की निहंग सिंह जत्थेबंदियों के मतभेद सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रहे हैं। निहंग सिंह हरजीत सिंह रसूलपुर के आरएसएस और बीजेपी के साथ चलते का खुला ऐलान करने के बाद ये विवाद दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अब लुधियाना के चक्रवर्ती सिंह कुलदीप सिंह खालसा ने रसूलपुर का विरोध किया है। इसके साथ ही पंजाब के कई मुद्दे उठाए। राजा राज सिंह, जत्थेदार कुलविंदर सिंह चौंते वाले जत्थेबंदी से जुड़े कुलदीप खालसा ने हरजीत सिंह रसूलपुर के मूर्ति पूजा, सनातनी संतों के पैरों में बैठेने पर भी आपत्ति जताई है। कुलदीप का इस पर तीखा बयान सामने आया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में कुलदीप ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि वे तो कहेंगे कल को मूत्र पी लो तो क्या पी लेंगे। इसके बाद कल को कहेंगे गोबर खा लो तो क्या खा लेंगे। इस पर रसूलपुर ने कहा कि सरबजीत कौर को पाकिस्तान छोड़ आए तब क्यों नहीं बोले। सनातन के प्रचार से कट्टरपंथियों को तकलीफ है। हिंदू-सिख एकता से कट्टरपंथी बौखलाहट में आ गए हैं। पहले पढ़िए कुलदीप खालसा की अहम बातें… हरजीत रसूलपुर ने ट्रोलिंग पर कहीं 6 बातें….


