पंजाब में पारा 43 डिग्री के करीब पहुंचा:बठिंडा सबसे गर्म; 24 घंटे बाद अगले तीन दिन लू का अलर्ट जारी

पंजाब में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में औसतन तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। बठिंडा के अलावा, फिरोजपुर में 40.8, अमृतसर 38.8 और लुधियाना में 39, पटियाला में 39.7, चंडीगढ़ में 38.8 और मोहाली में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सभी आंकड़े बुधवार शाम 5:30 बजे तक के हैं। आज के लिए मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन 24 घंटों के बाद कल से हीटवेव (लू) का असर भी देखने को मिलेगा। लू का असर और चेतावनी मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है: पंजाब में आज का मौसम अमृतसर – राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 18 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 18 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 22 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- राज्य में आसमान साफ रहेगा व धूप चमकेगी। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *