पंजाब में बुलडोजर कार्रवाई पर AAP मंत्री बोले:कांग्रेस की नशा रोको मुहिम को रोकने की साजिश, हाईकोर्ट में याचिका दायर की

पंजाब में नशे को लेकर सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर आज यानी मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता मालविंदर कंग ने चंडीगढ़ में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। कंग ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नशा खत्म करने की मुहिम चल रही है और उसके क्षति पहुंचाने के लिए कांग्रेस के नेता कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेसी नेताओं ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख अपनाया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मालविंदर कंग ने कहा- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नशा तस्करों के खिलाफ के मुहिम चला रही है। जिसमें नशा तस्करी के पैसे से बनाई गई संपत्ति पर कार्रवाई का जा रही है और उन पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। मगर मुझे अफसोस से कहना पड़ रहा है कि आज हम नशा खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। मगर पंजाब में कई सालों तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जरिए उक्त मुहिम को रोकने की साजिश रच रही है। मंत्री बोले- याचिका दायर करने वाली सोसाइटी कांग्रेसी नेता की आगे मंत्री कंग ने कहा- पंजाब कांग्रेस हाईकोर्ट के जरिए राज्य में नशा खत्म करने की इस मुहिम को रोकना चाहती है। उसके लिए बीते दिनों पिप्पल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नशा खत्म करने की पंजाब सरकार की मुहिम के खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। उक्त याचिका दायर करने वाली संस्था कोई और नहीं चलाता, बल्कि एक कांग्रेसी नेता चलाता है। मंत्री बोले- हमने सारी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की मंत्री कंग ने आगे कहा- मेरे पास इसके पक्के सबूत हैं। सोसाइटी चलाने वाली कंवर रजिंदर सिंह कांग्रेसी हैं और उनकी फोटो राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित अन्य कई कांग्रेसी नेताओं के साथ थी। साथ ही कंवर रजिंदर सिंह नाम के उक्त व्यक्ति ने ये फोटो अपनी वेबसाइटों पर भी डाले हुए हैं। मंत्री मालविंदर कंग ने कहा- कांग्रेस पंजाब की सरकार की नशा खत्म करने की इस मुहिम को रोकने की कोशिश कर रही है। मगर पंजाब सरकार ने जितनी की कार्रवाई की है, वो सब कानून के दायरे में रहकर की है। हमारे पास हर चीज से सबूत हैं। किसने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था तो कई व्यक्ति पंचायती जमीन पर बैठा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *