पंजाब में मिला देश का पहला पोटाश भंडार:450 मीटर नीचे मिला खनिज, मंत्री बरिंदर गोयल बोले-जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण

पंजाब के फाजिल्का जिले में देश का पहला पोटाश भंडार मिलने से राज्य सरकार को खनन क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि शेरेवाला, रामसर, शेरगढ़ और दलमीर खेड़ा में तीन खनन ब्लॉक में धरती से 450 मीटर नीचे पोटाश के विशाल भंडार मिले हैं। 50 लाख टन पोटाश का आयात भारत हर साल करीब 50 लाख टन पोटाश का आयात करता है, जिसका उपयोग खाद और विभिन्न उद्योगों में होता है। अब इन भंडारों की खोज से देश को आयात पर निर्भरता कम होगी। मंत्री गोयल ने स्पष्ट किया कि खनन के लिए किसान की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्नत ड्रिलिंग सिस्टम से खनिज निकाला जाएगा और प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आसपास के क्षेत्रों में भी खोज जारी तीनों ब्लॉक का कुल क्षेत्रफल लगभग 18 वर्ग किलोमीटर है और आसपास के क्षेत्रों में भी खोज जारी है। सरकार खनन से पहले इसके सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभावों का अध्ययन कर रही है। कबर वाला ब्लॉक से खनन शुरू करने के लिए पंजाब सरकार ने सहमति दे दी है। हालांकि खनन ब्लॉकों की नीलामी का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, लेकिन रॉयल्टी पंजाब सरकार को मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा नीलामी प्रक्रिया पूरी होते ही पोटाश का खनन शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *