पंजाब के मोहाली में एक औरत ने उस समय जबरदस्त हंगामा किया, जब पुलिस उसे अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ने उसके घर पहुंची। इस दौरान महिला ने अपने कपड़े फाड़ लिए। इसके बाद घर से भाग गई। जब महिला पुलिस मुलाजिम उसे दबोचने लगी तो वह महिला मुलाजिम से उलझ गई। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। महिला के खिलाफ द पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 की धारा 61 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पहले शराब का थैला छोड़कर भागी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोहाना थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम प्राइवेट गाड़ी में थी। पुलिस को सूचना मिली कि लखनौर में गुड्डी नाम की महिला चंडीगढ़ से शराब लाकर पंजाब में बेचती है और इस समय भी वह शराब ग्राहकों को बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन महिला शराब का थैला छोड़कर फरार हो गई। घर में जाती ही खुद के कपड़े फाड़े महिला के भागने के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। वह पहले अपने घर पहुंची। इस दौरान एक मुलाजिम तुरंत उसके पीछे पहुंच गया। महिला ने अपने कपड़े फाड़ लिए ताकि पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा सके, लेकिन पुलिस का दूसरा मुलाजिम पीछे से वीडियो बना रहा था, जिससे उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद महिला बहसबाजी करती हुई घर से बाहर निकली और कई घरों में घुसी। आधा किलाेमीटर भागने के बाद दबोचा आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान महिला ने गाली-गलौज की और महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की भी की। आखिर में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि उसे भागना नहीं चाहिए था। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वह कब से अवैध शराब का कारोबार कर रही थी।