पंजाब के जगराओं में एक परिवार ने अपने बेटे को विदेश में सेटल करने के लिए आइलेट्स पास लड़की से शादी की। शादी पर करीब 33 लाख रुपए खर्च भी उठाया। इसके बाद बड़ी खुशी से बहू को विदेश भेजा। लेकिन जब बहू विदेश पहुंची तो नीयत बदल गई। उसने पति को वहां बुला तो लिया लेकिन पक्का करवाने की बजाय घर से निकाल दिया। इसके बाद किसी तरह लड़का भारत पहुंचा। अब लड़के ने इस संबंध में लड़की और उसके पिता लखविंदर सिंह (निवासी माछीके, बरनाला) के खिलाफ थाना हठूर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। चार साल पहले हुई थी शादी यह बात 2021 की है। अमनदीप सिंह नाम के लड़की रमनदीप सिंह शादी तय हुई। उस समय तय हुआ था कि लड़की को कनाडा भेजने का खर्च लड़के वाले उठाएंगे। बदले में लड़की, लड़के को कनाडा में पक्का करवाएगी। इस दौरान करीब 33 लाख का खर्च भी परिवार ने उठाया। परिवार काफी खुश था। लेकिन बहू के विदेश होते ही उनकी खुशियाें पर ग्रहण लग गया। जब युवक अमनदीप सिंह कनाडा पहुंचा, तो पत्नी रमनदीप कौर ने उसे पक्का करवाने की बजाय घर से निकाल दिया। इसके बाद अमनदीप भारत वापस आ गया। बेटे की स्थिति देखकर पिता गुरदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी लड़की और उसके पिता लखविंदर सिंह (निवासी माछीके, बरनाला) के खिलाफ थाना हठूर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही डीएसपी डी. इंदरजीत सिंह ने बताया कि शादी के समय दोनों परिवारों के बीच यह तय हुआ था कि लड़की को कनाडा भेजने का खर्च लड़के वाले उठाएंगे। बदले में लड़की, लड़के को कनाडा में पक्का करवाएगी। इसी सहमति पर 2021 में शादी हुई थी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़ित युवक को कनाडा में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।