पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। ऐसा ही मौसम 19 अगस्त तक रहने का अनुमान है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में बीते दिन कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने वाला है। सुबह से लेकर शाम तक राज्य के बठिंडा में 1 मिमी, होशियारपुर में 7.5 मिमी और रोपड़ में 5 मिमी बारिश देखने को मिली है। जबकि अमृतसर का तापमान 31.2 डिग्री, लुधियाना में 34 डिग्री, पटियाला में 33.8 डिग्री, बठिंडा में 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ा, किनारे में बसे लोगों की चिंताएं बढ़ी मुकेरियां में ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण धनोवा पुल में दरार आ गई है, जो मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ता है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पोंग डैम में रात तक 2 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। यह पुल 2016 में बादल सरकार के दौरान बना था। पोंग डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। कई गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। गुरुद्वारा गांव फत्ता से गुरु साहिब के पावन स्वरूप को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। लगभग 100-200 एकड़ फसलें डूब चुकी हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ब्यास किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल फसलों और घरों को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। पंजाब के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।