पंजाब में 328 पवित्र स्वरूप मामले की जांच तेज:नई SIT गठित, अमृतसर कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर करेंगे जांच की निगरानी

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों से जुड़े मामलों की जांच को तेज करने के लिए ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा पुलिस स्टेशन ‘C’ डिवीजन अमृतसर में दर्ज FIR नंबर 168, दिनांक 7 दिसंबर 2025 की जांच के लिए नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT का गठन कर दिया है। यह मामला IPC की धाराओं 295, 295-A, 409, 465 और 120-B से जुड़ा है। जारी आदेश में पहले के तीन आदेशों को रद्द करते हुए नई टीम बनाई गई है, जिसकी निगरानी पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर IPS करेंगे। SIT के चेयरमैन DIG नानक सिंह IPS बनाए गए हैं। टीम में SSP खन्ना दर्पण आहलुवालिया IPS, SP डिटेक्टिव पटियाला गुरबंस सिंह बैंस PPS, SP स्पेशल ब्रांच मोहाली सुखनाज सिंह PPS, ACP अमृतसर हरमिंदर सिंह PPS और SHO C-Division सब-इंस्पेक्टर रजवंत कौर को सदस्य बनाया गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि पुलिस कमिश्नर अमृतसर SIT को हर तरह का लॉजिस्टिक और प्रशासनिक सहयोग देंगे, ताकि जांच निष्पक्ष, वैज्ञानिक और तेजी से पूरी की जा सके। जरूरत पड़ने पर SIT अन्य अधिकारियों को भी टीम में शामिल कर सकती है। यह आदेश निदेशक एल.के. यादव IPS की ओर से चंडीगढ़ से जारी किया गया है और इसकी कॉपी सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। अब पूरे पंजाब की नजर इस SIT जांच पर टिकी हुई है, क्योंकि इस मामले को लेकर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *