पंजाब में 54 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद:2.5 लाख किसानों को 8000 करोड़ का भुगतान; खाद्य मंत्री ने मंडियों का दौरा कर व्यवस्था देखी

पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बरनाला अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने बताया कि इस बार पंजाब में गेहूं की बंपर फसल हुई है। मंडियों में अब तक 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। इसमें से 54 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। करीब 2.5 लाख किसान अपनी उपज मंडियों में ले आए हैं। किसानों के खातों में 8000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। खरीद के 24 घंटों के भीतर भुगतान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर खरीद के 24 घंटों के भीतर भुगतान किया जा रहा है। लिफ्टिंग में भी कोई देरी नहीं की जा रही है। मंत्री ने आज संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के बाजारों का दौरा किया। सभी एजेंसियों और आढ़तियों को अनाज को मौसम से बचाने के लिए तिरपाल और क्रेट्स का प्रबंध करने को कहा गया है। सरकार भंडारण क्षमता में 31 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि कर रही है। केंद्र सीधे 1.5 मिलियन मीट्रिक टन का उठाव करेगा। आग से नष्ट हुई फसलों की गिरदावरी के लिए अधिकारियों को अनुमति दी गई है। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री कटारूचक ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों की मौत की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *