पंजाब रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत:अफसरों से की मुलाकात, लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के दिए निर्देश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय में पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया और पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों में तेजी लाने और कुशल सेवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा- पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य उन लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने देश की सेवा की है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आगे कहा कि, कुशल और पारदर्शी सेवाओं के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने अधिकारियों से पूर्व सैनिकों के मुद्दों के समाधान में तेजी लाने को कहा। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचे। उप चुनाव के बाद विधायक बनने के बाद बने थे मंत्री बता दें कि, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव हुए थे। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत ने चुनाव जीता था। चुनावी प्रचार के दौरान सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया था कि अगर मोहिंदर भगत चुनाव जीतते हैं तो उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें सरकार ने मंत्री पद से नवाजा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *