गिद्दड़बाहा | पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक गिद्दड़बाहा में एक प्रभावशाली सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन मेहनती महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार चलाकर अपने परिवारों का सफलतापूर्वक पालन-पोषण कर रही है। समारोह में हरदीप सिंह ‘डिंपी’ ढिल्लों, हलका विधायक गिद्दड़बाहा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सम्मानित महिलाओं को बधाई देते डिंपी ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा ब्लॉक की ये महिलाएं आज दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं, जो घर के कामकाज के साथ-साथ स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी मनजोत सिंह ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इन महिला उद्यमियों का चयन उनकी कार्यकुशलता और हुनर के आधार पर किया गया है। इस अवसर पर जसकरण सिंह सुपरिडेंट, जोनी कुमार एमआईएस को-ऑर्डिनेटर, स्वर्ण सिंह बीपीएम तथा हीरा सिंह सीसी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


