पंजाब विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख को हटाया:नागेश्वर राव को सौंपी जिम्मेदारी, 2 दिन पहले ही सभी विभागों को दी थी चेतावनी

पंजाब सरकार ने दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। विजिलेंस प्रमुख वरिंदर कुमार को पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह एडीजीपी जी नागेश्वर राव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। दो दिन पहले ही पंजाब सरकार के एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, डीसी, SSP को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस चीफ को हटाया जाना इसी संदर्भ में बड़ी कार्रवाई है। वहीं, पंजाब सरकार आने वाले दिनों में ऐसी और कड़ी करवाई कर सकती है। आदेश की कॉपी वरिंदर कुमार डीजीपी ऑफिस करेंगे रिपोर्ट जानकारी के मुताबिक जी नागेश्वर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी है। हालांकि वह वरिंदर कुमार से जूनियर है। वरिंदर कुमार को विजिलेंस प्रमुख से हटाने के बाद अभी नई नियुक्ति नहीं दी गई है। फिलहाल उन्हें डीजीपी आफिस पंजाब में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब सरकार के गृह विभाग ने इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *