पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज:हरियाणा CM नायब सिंह सैनी करवाएंगे बड़ी जॉइनिंग, गठबंधन पर सस्पेंस, अंदरखाने बातचीत जारी

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा पंजाब कार्यालय पहुंच रहे हैं, जहां विभिन्न बड़े शहरों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की पार्टी में जॉइनिंग करवाई जाएगी। कार्यक्रम को पंजाब की राजनीति में अहम माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व पंजाब में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नजर भी पंजाब पर है और पार्टी हाईकमान राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार रणनीतिक बैठकों में जुटा है। गठबंधन पर सस्पेंस, अंदरखाने बातचीत जारी फिलहाल भाजपा ने पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि अंदरखाने बातचीत जारी है और विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़े गठबंधन की घोषणा हो सकती है। पार्टी नेतृत्व फिलहाल संगठन विस्तार और नए चेहरों को जोड़ने पर फोकस कर रहा है। हरियाणा सीएम की पंजाब में बढ़ी सक्रियता पिछले कुछ समय से नायब सिंह सैनी पंजाब में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी दर्ज की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरियाणा और पंजाब की सीमावर्ती राजनीति को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व क्षेत्रीय समन्वय की रणनीति पर काम कर रहा है। आज होने वाली जॉइनिंग में किन-किन बड़े नेताओं के नाम शामिल होंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। कार्यक्रम के बाद पार्टी की ओर से औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी। पंजाब की राजनीति में चुनावी साल से पहले इस तरह की हलचल को भाजपा की सक्रिय रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *