पंजाब सरकार करवाएगी सवां पुल की मरम्मत:पंजाब-हिमाचल के लोगों को मिलेगा फायदा, 17.56 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

पंजाब सरकार जल्द सवां पुल की मरम्मत करवाने जा रही है। पंजाब सरकार ने 17.56 करोड़ रुपए मरम्मत के लिए पास किए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस ने इस मामले की जानकारी साझा की है। मंत्री बैंस ने कहा- पंजाब के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सवां नदी पर अलगरां पुल की मरम्मत के लिए 17.56 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। मंत्री बैंस ने कहा- उक्त पुल बनने के बाद पंजाब से 100 से ज्यादा गांव और हिमाचल प्रदेश के कई गांवों फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैस ने कहा- इस महत्वपूर्ण पुल की मरम्मत के लिए टेंडर की अवधि 9 महीने की है। जिसके लिए सरकार ने आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। आखिरी आवेदन 20 मार्च तक लिए जाएंगे। मंत्री बोले- रूपनगर से होशियारपुर तो जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है ये पुल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा- यह पुल न केवल पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच यातायात के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। बल्कि यह रूपनगर जिले को होशियारपुर से जोड़ने के साथ-साथ श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी एक मुख्य मार्ग है। इसके अलावा, यह परियोजना प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत जरूरी राहत प्रदान करेगी, जिन्हें पुल की खराब स्थिति के कारण लंबे समय से परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *