पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज:सीएम भगवंत मान अस्पताल से जुड़ेंगे, माइनिंग पॉलिसी बदलेगी, खेतों से रेत उठाने को मिले सकती है मंजूरी

पंजाब सरकार की आज अहम कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग सीएम रिहायश पर होगी। जबकि सीएम भगवंत मान अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में शामिल होंगे। मीटिंग में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है। माइनिंग पॉलिसी में बदलाव तय है। इसमें “मेरी खेत, मेरी रेत” नीति का ऐलान हो सकता है। किसानों को खेतों से रेत निकालने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, माना जा रहा है कि उस रेत के वे मालिक होंगे। खेतों में रेत आने से किसान परेशान जानकारी के मुताबिक 1988 के बाद पंजाब में बाढ़ आई हुई है। राज्य के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के खेत पानी में डूबे हैं। उनमें मिट्टी और रेत आ गई है। हालात यह हैं कि किसान अगली फसल के लिए कैसे तैयारी करें। यह मांग किसान भी उठा रहे थे। ऐसे में सरकार की तरफ से ऐलान किया गया कि हम माइनिंग पॉलिसी में बदलाव करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार द्वारा आज मीटिंग में ऐलान होगा। बाढ़ से 3.87 लाख लोग प्रभावित राज्य के 23 जिलों में 1996 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, 3,87,013 लोग प्रभावित हैं। वहीं, 46 लोगों की जान गई है। तीन लोग अभी गायब हैं। हालांकि पंजाब सरकार ने पहले कैबिनेट बुलाई थी, लेकिन अचानक सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद सीएम का दौरा कैंसिल कर दिया गया था। साथ ही मीटिंग स्थगित की गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *