पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज:सुबह 11 बजे सीएम आवास पर जुटेंगे नेता, कई मुद्दों पर होगा फैसला

पंजाब सरकार की आज 23 मई को कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास होगी। सूत्रों की माने तो इस मीटिंग के एजेंडे में किसानों, बिजली आपूर्ति, शिक्षा क्षेत्र में सुधार और कानून व्यवस्था से संबंधित मामले शामिल होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, बढ़ती गर्मी को देखते हुए कैबिनेट राहत उपायों पर भी विचार-विमर्श कर सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इस मामले में बीबीएमबी को भी लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। वहीं, लुधियाना में उप चुनाव भी होने है। ऐसे में माना जा रहा है कि उसको ध्यान में भी कुछ फैसला हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *