संगरूर में सीएम भगवंत मान की रविवार को अचानक सेहत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनका पूरा चैकअप किया। उन्हें अत्यधिक थकान की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया गया है। माना जा रहा है कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि मोगा में होने वाली रैली को लेकर जो प्रोाग्राम का शेडयूल जारी किया गया है। उसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर कमेटी सदस्यों को संबोधित करेंगे।


