बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने आज 20 मई को चंडीगढ़ में पंजाब सीएम भगवंत मान से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम आवास पर हुई। सीएम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस मीटिंग बारे में पोस्ट डालकर जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि आज चंडीगढ़ आवास में बॉलीवुड जगत के प्रसिद्ध अभिनेता सोहेल खान मिलने आए। उनकी मेहमान नवाज़ी करने का अवसर मिला। खान ने पंजाब और पंजाबियों द्वारा दिए जा रहे प्यार की सराहना की। नव नियुक्त वीसी भी मुलाकात करने पहुंचे इससे पहले सीएम आवास पर आज पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला के वाइस चांसलर डॉक्टर जगदीप सिंह और पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन पवन कुमार टीनू और पनग्रेन के चेयरमैन डॉ. तेजपाल सिंह गिल से मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नये चुने वाइस चांसलर साहब और चेयरमैन साहिब पंजाब के लोगों की आशाओं-उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।


