माघ माह में पंजाब के अलग-अलग शहरों से लोग स्नान करने के लिए प्रयागराज जाते हैं। प्रयागराज जाने वालों को ट्रेन में सीट नहीं मिल रही हैं ऐसे में रेलवे ने पंजाब के दो शहरों अमृतसर व फिरोजपुर कैंट से प्रयागराज के लिए माघी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे 12 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। एक महीने के अंतराल में अमृतसर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के पांच ट्रिप होंगी। इसी तरह प्रयागराज-अमृतसर की भी पांच ट्रिप होंगी। फिरोजपुर-प्रयाग राज की तीन ट्रिप और प्रयागराज-फिरोजपुर की भी तीन ट्रिप होंगी। रेलवे ने इसके लिए टाइम टेबल व रूट जारी कर दिया है। अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन स्पेशल ट्रेन 04656 अमृतसर से प्रयागराज के लिए 12 जनवरी, 16 जनवरी, 21 जनवरी, 30 जनवरी और 13 फरवरी को अमृतसर से चलेंगी। ट्रेन अमृतसर से सुबह 05:10 बजे प्रस्थान करके 23 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 04:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी स्पेशल ट्रेन 04655 प्रयागराज से अमृतसर के लिए दिनांक 13 जनवरी, 17 जनवरी, 22 जनवरी, 31 जनवरी और 14 फरवरी को चलेंगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04655 प्रयागराज से रात्रि 8 बजे प्रस्थान करके 23 घंटे बाद शाम 7 बजे अमृतसर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़ तथा फाफामऊ व अन्य स्टेशनों पर रूकेंगी। फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज-फिरोजपुर कैंट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन स्पेशल ट्रेन 04658 फिरोजपुर कैंट से प्रयागराज के लिए दिनांक 11 जनवरी, 28 जनवरी और 12 फरवरी को चलेंगी। स्पेशल ट्रेन 04658 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 1 बजे बजे प्रस्थान करके 23 घंटा 20 मिनट बाद दोपहर 12:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन 04657 प्रयागराज से फिरोजपुर कैंट के लिए 12 जनवरी, 29 जनवरी और 13 फरवरी को चलेंगी।
स्पेशल ट्रेन लोहियां खास, लुधियाना, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, उत्तरेटिया, रायबरेली, प्रतापगढ़ तथा फाफामऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।


