पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका:फाजिल्का में प्रदर्शन, ईरान पर हमले की निंदा, इंडो-यूएस डील रद्द करने की मांग

फाजिल्का में पंजाब स्टूडेंट यूनियन (पीएसयू) के छात्र-छात्राओं ने बार्डर रोड पर स्थित सरकारी एमआर कॉलेज के बाहर अमेरिका द्वारा किए जा रहे हमले और भारत के साथ हुई व्यापारिक समझौते का विराध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका और अमेरिका पर विभिन्न देशों पर हमले करने का आरोप लगाया। उन्होंने भारत सरकार से अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौतों को रद्द करने की मांग की। पीएसयू के जिला प्रमुख आदित्य ने कहा कि अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में, फलस्तीन, वेनेजुएला और ईरान जैसे देशों पर हमले कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉर्पोरेट घरानों का विकास कर रहे हैं, जिसके तहत अमेरिका के साथ डेयरी, कृषि और मेडिकल उत्पादों के व्यापार का समझौता किया गया है। अमेरिका खाद्यान्न का विरोध, हमलों की निंदा आदित्य ने कहा कि अगर अमेरिका से अनाज भारत आएगा तो भारतीय किसानों का क्या होगा। उन्होंने अमेरिका द्वारा अपनी ताकत दिखाने के लिए किए जा रहे हमलों की निंदा की और युद्ध को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी सिर्फ छात्रवृत्ति या कॉलेज के मुद्दों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आ रहे हैं। हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई प्रदर्शनकारियों ने ईरान में अमेरिकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भारत सरकार से अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौतों को रद्द करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और इसे बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *