पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर कैबिनेट मंत्री मुंडिया बोले:सीएम मान नंगल डेम पर डटे रहे, पड़ोसी राज्य को उसके हिस्से का पानी दिया जा रहा

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत मोगा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोगा जिले के चारों हलकों के विधायक, ब्लॉक प्रधान, गांवों के सरपंच और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंत्री मुंडिया ने सभी उपस्थित लोगों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मंडिया ने पंजाब- हरियाणा जल विवाद पर कहा कि, इस मामले को लेकर विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। सीएम मान खुद नंगल डेम पर डटे रहे, ताकि पंजाब को उसके हिस्से का पानी मिलता रहे। विधायक बलजिंदर कौर ने बताया कि पंजाब सरकार का नशा विरोधी अभियान जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोगा के लोगों ने नशा समाप्ति के लिए अपना समर्थन दिया है। बलजिंदर कौर ने पिछली सरकारों पर नशा समाप्ति के लिए ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस दिशा में शुरू से ही सक्रिय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या मंत्री नशा तस्करों का बचाव नहीं करेगा। गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को जागरूक करने और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का जो पानी है, उसे रोकने की कोशिशों के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद नंगल डैम जाकर डटे रहे, ताकि पंजाब को उसका हक मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को इस विषय पर एक सत्र भी बुलाया जा रहा है, ताकि पानी की समस्या का समाधान हो सके। हरियाणा को 4000 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है, ताकि वहां किसी तरह की परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *