पंजाब CM मान पर भड़के मजीठिया:बोले-थानों में हो रहे ब्लास्ट,अब कही CM हाउस में कोई पुलिस मुलाजिम टायर पर ना भरदे हवा

पंजाब के लुधियाना में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे। मजीठिया ने शिअद उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार भी किया। उन्होंने लोगों से शिअद उम्मीदवारों को वोट करने की अपील की। मजीठिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लगातार पंजाब के पुलिस थानों और चौंकियों में 7 से 8 धमाके हो चुके है। धमाका होने के बाद पुलिस इस ब्लास्ट की आवाज को टायर फटने का धमाका कहता है। पुलिस अधिकारी कुर्सियों को बचाने के लिए बोल रहे झूठ आज पुलिस अधिकारी अपनी कुर्सियों को बचाने के लिए सरासर झूठ बोलने पर उतारु हो चुके है। मजीठिया ने कहा कि यदि कही टायर फटता है तो उसकी फिर जांच खुद DGP क्यों करने जाता यह बड़ा सवाल है। मजीठिया ने कहा कि मेरी समझ से परे है कि आधी रात 12 बजे पुलिस मुलाजिम कौन से टायरों में हवा भरते है। उन्होंने कहा कि अब मेरे को तो यह डर लगने लगा है कि कही कोई पुलिस मुलाजिम सीएम हाउस में टायर में हवा न भर दे। अगर ऐसा हो गया तो सरकार को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। आज कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। बार्डर इलाकों में धमाके होने चिंता का विषय पंजाब में बार्डर इलाके में इस तरह से धमाके होना सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। इंडस्ट्री पंजाब से बाहर भाग रही है। मुलाजिम, नौजवान और व्यापारी यदि अपने हकों की मांग करते है तो मुख्यमंत्री उन्हें कहते है कि आल इज वेल। लोग अब अपना फैसला खुद करेंगे। केजरीवाल दिल्ली के विधायक है न की पंजाब के। केजरीवाल को कोई हक नहीं है कि पंजाब में किसी तरह की दखलअंदाजी करे। दिल्ली के चुनाव लड़ने के लिए पंजाबियों के रुपयों को लूटा जा रहा है। आज निकाय चुनाव में अकाली दल के जब उम्मीदवार जीतेगे तो अकाली दल अपना मेयर बनाएगा। डल्लेवाल को कुछ हुआ तो प्रदेश सरकार और भाजपा होगा जिम्मेवार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार बिगड़ रही है। उन्हें यदि कुछ होता है तो उसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री और केन्द्र की भाजपा में कुछ न कुछ आंख मटक्का है जिस कारण भाजपा शराब पालिसी मामले में पंजाब में कोई एक्शन नहीं ले रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *