पंडरिया में 151 पार्थिव शिवलिंगों का रुद्र महाभिषेक:151 विवाहित जोड़ों ने की सामुहिक पूजा, पारंगत पंडितों ने कराया हवन

कवर्धा जिले के पंडरिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कामठी हाई स्कूल प्रांगण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 151 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर भव्य रुद्र महाभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 151 दंपत्तियों ने विधिवत पूजन एवं अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। पंडितों के सान्निध्य में पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर दुग्ध, जल, बेलपत्र, धतूरा एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। 151 जोड़ों द्वारा किया गया रुद्र महाभिषेक विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें संयम, तप और भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि सामूहिक रूप से 151 जोड़ों द्वारा किया गया यह रुद्र महाभिषेक क्षेत्र की शांति, समृद्धि और कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। पारंगत पंडितों ने कराई पूजा पंडितों का विशेष मंत्रों उपचार के साथ पूरी विधि विधान से पूजन कराया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *