झुंझुनूं | जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेनी का आह्वान किया। इसके बाद राज्य बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान जिला महामंत्री वीरपाल शेखावत, योगेंद्र मिश्रा, दिलीप सैनी, सुनील लांबा, भूपेंद्रसिंह, अजय चाहर, ललित जोशी, चंद्रप्रकाश शुक्ला, विनोद कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शौकत चौहान, जयप्रकाश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयसिंह मांठ, कमलकांत शर्मा, ताराचंद सैनी मौजूद रहे।


