सीहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कलियुग में भगवान शंकर का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि शाह शांत भी रहते हैं, मौन भी रहते हैं और तांडव भी दिखा देते हैं। उन्होंने विपक्ष के 200 हिंदू सांसदों को कलंक बताया है। पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों बिहार के मधेपुरा में शिव महापुराण कथा कर रहे हैं। बुधवार को अपनी कथा के दौरान उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना झकझोर देने वाली है। जहां धर्म पूछकर गोली मार दी गई। उन्होंने मंच से अपील की – सनातनियों जाग जाओ। तुम्हारे घर में शास्त्र है या नहीं हैं, हमें उसे मतलब नहीं है, लेकिन अब तुम्हारे घर के बेटा और बेटी को शस्त्र चलाने आने चाहिए। कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- पहलगाम में जो घटना हुई है, वह दिल को झकझोर देने वाली है। भारत की भूमि पर हिंदुओं की मौत कब तक होती रहेगी। कभी बंगाल में हिंदू मर जाता है और कभी कश्मीर की घाटी में कपड़े उतार कर देखा जाता है कि यह हिंदू है और गोली मार दी जाती है। घर के बच्चों को शस्त्र चलाना आना चाहिए
पंडित मिश्रा ने पहलगाम की घटना पर कहा- करोगे क्या? कैंडल मार्च निकालोगे, पुतले जलाओगे… बन सकेगा तो थोड़ा-थोड़ा नारा लगा लोगे और फिर शांत होकर बैठ जाओगे। मेरा निवेदन है सनातनियों जाग जाओ। तुम्हारे घर में शास्त्र है कि नहीं हैं, हमें उसे मतलब नहीं है, पर अब तुम्हारे घर के बेटा और बेटी को शस्त्र चलाने आने चाहिए। बेटी को भी शस्त्र चलाना सिखाओ और बेटों को भी शस्त्र चलाना सिखाओ। उन्होंने कहा- मारे सनातन धर्म का कोई भी देवता बिना शस्त्र के नहीं है, तो हमारा घर बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। जब वक्त पड़े तो शस्त्रों को निकालो और बाहर खड़े कर दो। मिश्रा ने कहा- ये पूछा जा रहा है कि तू हिंदू है और गोली मारी जा रही है। बंगाल में देखा जा रहा है हिंदू है और घर से निकाल कर मारा जा रहा है। विपक्ष के 200 हिंदू सांसद कलंक: मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- पहलगाम की घटना दुखद है। आतंकियों द्वारा पूछा जा रहा है कि हिंदू है, तो उसे गोली मारी जा रही है। बंगाल में हिंदू को घर से निकाल कर गोली मारी जा रही है। संसद भवन में बैठे हुए वह 200 हिंदू सांसद वक्फ बोर्ड के बिल के ऊपर रातभर बहस करते हैं और हिंदू के नाम पर कलंक बनकर बैठे हैं। ले जाओ उनको और कश्मीर घाटी को सौंप दो, जो सनातन धर्म को छोड़कर, हिंदू होकर, हिंदू के लिए अपशब्द कहते हैं। कथावाचक ने आगे कहा- उस लड़की को देखा जिसकी 8 दिन पहले शादी हुई, मेहंदी लगी हाथ में और पति मर गया। एक का बेटा चला गया। 26 से 27 लोग मौत के घाट उतार दिए गए, कब तक झेलेंगे। तुम्हारा जागना जरूरी है, बहुत जरूरी है। इस दौरान कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने गृहमंत्री अमित शाह को कलयुग के शिव का रूप बता दिया। विजयवर्गीय बोले- हिंदुओं को शस्त्र रखने में कोई बुराई नहीं
मप्र के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पं. प्रदीप मिश्रा के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के हिंदुओं को शास्त्र के साथ शस्त्र भी रखना चाहिए, बयान पर कहा कि शस्त्र रखने में कोई बुराई नहीं है, सरकार लाइसेंस इसलिए देती है। बशर्तें उसका दुरुपयोग न हो। संत समाज को दिशा देता है, उन्होंने जो कहा होगा, उचित ही कहा होगा। पश्चिम बंगाल की हिंसा पर पं. प्रदीप मिश्रा बोले
सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ, सीएम ममता को राजस्थान की धूल का तिलक लगाना चाहिए मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जमकर घेरा। इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि, राजस्थान के चुरू जिले में शिव पुराण कथा का आयोजन चल रहा है। रतनगढ़ के श्री नंदीशाला में आयोजित कथा में पंडित मिश्रा ने कहा… पूरी खबर पढ़ें यह खबर भी पढ़ें शंकराचार्य बोले-आतंक का धर्म सिर्फ इस्लाम, इजराइल जैसी कार्रवाई करे सरकार ग्वालियर में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा है, अभी तक आतंकवाद का कोई धर्म नजर नहीं आता था। लेकिन इस घटना के बाद अब स्पष्ट हो चुका है कि आतंकवाद का सिर्फ एक ही धर्म है वो इस्लाम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सरकार इजराइल जैसी कार्रवाई करें। पढ़ें पूरी खबर


